पैडलेगंज नौसड़ सिक्सलेन।
- फोटो : अमर उजाला।
दाउदपुर से आने वाली सड़क के सामने डिवाइडर बना दिया गया है। आगे जाकर पेट्रोल पंप के सामने अभी कोई निर्माण नहीं हुआ है। इसलिए दाउदपुर से इंदिरानगर और गोपलापुर जाने वाले लोग अपने वाहन मोड़ते मिले। जबकि इंदिरा नगर और गोपालापुर की लेन से दाउदपुर की जाने वाले लोग भी जूझते रहे। इस दौरान बाइक सवार स्कूली बच्चे, ऑटो, कार और अन्य वाहनों का रेला लग गया।
इसमें गोरखपुर से जा रही बस्ती डिपो की बस भी फंस गई। वहां से गुजरने वाले राधेश्याम, रविश, राजशेखर आदि ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चाहिए कि कट को चिह्नित करके खोलवा दें। बाद में निर्माण कार्य पूरा होने जाने पर दिक्कत आएगी।
इसे भी पढ़ें: एक्शन मूड में SDM: बुलडोजर लगाकर प्रधान समेत चार का ढहाया पक्का मकान, भूमि पर किया गया था अवैध निर्माण
दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने के बाद दाउदपुर की ओर से आ रहे बच्चे डिवाइडर फांदते नजर आए। जबकि एक प्रतिष्ठित स्कूल की बस से उतरने वाले बच्चों को कंडक्टर ने सड़क पार कराया। कंडक्टर ने कहा कि अभी तो डिवाइडर छोटे हैं तो लोग पार कर ले रहे हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज रोड की तरह रेलिंग बनने पर समस्या आएगी।
पैडलेगंज नौसड़ सिक्सलेन।
- फोटो : अमर उजाला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड पर डिवाइडर बन जाने से सड़क पार करने के लिए लोगों को लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। पैडलेगंज से लेकर देवरिया बाईपास तक डिवाइडर बनाया जा रहा है। इससे कचहरी की तरफ से दाउदपुर होकर आने वाले लोगों को इंदिरानगर और गोपलापुर मोहल्लों में जोन के लिए पैडलेगंज जाना होगा। वहां से मुड़कर अपनी लेन में आ सकेंगे। इसी तरह से जिन लोगों को इंदिरा नगर से दाउदपुर चौराहे की तरफ जाने होगा। वे लोग देवरिया बाईपास जाकर वहां से लेन में आकर मुड़ सकेंगे। इससे दूरी बढ़ जाएगी।
इसे भी पढ़ें: इश्क नहीं हुआ मुकम्मल: 55 साल की प्रेमिका, 58 साल के प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान; मौके पर मिला यह सामान
एंबुलेंस के जाने में होगी दिक्कत
दाउदपुर में करीब आधा दर्जन नर्सिंग होम संचाहित होते हैं। पैडलेगंज से जाने वाले एंबुलेंस आसानी से रास्ता पार कर लेते थे, लेकिन डिवाइडर बन जाने के बाद उनको काफी दूर तक जाना पड़ेगा। ऐसे में समय बचाने के लिए एंबुलेंस को गलत साइड में लेकर चलना पड़ेगा।
कुल 29 कट, छह-सात खोलने का अनुरोध
सिक्सलेन रोड पर यातायात पुलिस ने कुल 29 कट चिह्नित किए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक कट को यातायात पुलिस की रिपोर्ट पर बंद किया जा रहा है। इसमें कुछ जगहों पर कट को बंद करने के बजाय छोटा किए जाने का अनुरोध किया गया है। इसके आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: क्रूरता की हद पार: गोरखपुर में छह कुत्तों को जहर देकर, एक को जिंदा जलाया तो भड़के व्यापारी
लिटिल स्टार एकेडमी के सामने, कार्यालय अधिशासी अभियंता के सामने, जय मां दुर्गा सुपर मार्केट के सामने, नहर पुलिया के सामने पंजाब नेशनल बैंक में कट को छोटा किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी कट बंद किए जाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैडलेगंज से अमर उजाला तिराहा तक गोपलापुर, नलकूप खंड, रचित हॉस्पिटल सहित तीन चार जगहों पर कट खोला जाना चाहिए। इससे स्थानीय लोग परेशान नहीं होंगे।
पैडलेगंज नौसड़ सिक्सलेन।
- फोटो : अमर उजाला।
गोपलापुर कृष्णा पांडेय ने कहा कि हम लोग स्कूल जाने के लिए रोजाना चक्कर काटकर सड़क पार कर रहे हैं। जब डिवाइडर ऊंचे हो जाएंगे तो पैदल भी जाना मुश्किल हो जाएगा।
इंदिरा नगर निवासी हर्षित यादव ने कहा कि दाउदपुर से इंदिरा नगर जाने में डेढ़ किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे काफी समस्या हो रही है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ रूट पर रेलवे ट्रैक के अगल-बगल होगी बाड़बंदी, वंदे भारत का शीशा टूटने की होगी जांच
ऑटो चालक जयराम ने कहा कि डिवाइडर बन जाने से नर्सिंग होम तक जाने वाले मरीज भी परेशान हो रहे हैं। उनको उतरकर सड़क पार करना पड़ रहा है। घूम कर जाने पर लोग अधिक किराया देने को तैयार नही हैं। डिवाइडर ऊंचा होने पर संकट बढ़ जाएगा।
अखिलेश कुमार ने कहा कि कट बना हुआ तो लोग आसानी से सड़क पार करते थे। अब समस्या खड़ी होने लगी है। जहां पर डिवाइडर नहीं बने हैं। वहीं से लोग मुड़ रहे हैं। इसका कोई विकल्प होना चाहिए।
पैडलेगंज नौसड़ सिक्सलेन।
- फोटो : अमर उजाला।
लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जाम की समस्या को रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से कट बंद करने की सूची दी गई है। इसके आधार पर कट बंद कराया जाएगा। किसी को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पैडलेगंज से लेकर नौसड़ तक सिक्सलेन सड़क बन रही है। इस रोड पर पैडलेगंज से लेकर टीपीनगर तक जगह-जगह कट हैं।
पैडलेगंज से आगे जाने पर इंदिरा नगर से कबाड़ी गली, रचित हॉस्पिटल से इंदिरा नगर दक्षिणी, गोपलापुर से दाउदपुर आने वाली सड़क सहित करीब आधा दर्जन कट थे। लेकिन इनको एक मीटर चौड़ा कर नया डिवाइडर बनाकर बंद कर दिया गया है। डिवाइडर पर आकर्षक पोल व लाइटों के साथ ही पॉम ट्री लगाए जाएंगे। लेकिन इससे स्थानीय लोगों को फिलहाल हाईवे पार करने में असुविधा हो रही है।
निर्माण खंड तीन अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि सिक्सलेन का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। यातायात पुलिस की ओर से कट बंद करने और छोटा करने के संबंध में रिपोर्ट मिली है। इसके आधार पर कट बंद किए जा रहे हैं। लोगों की असुविधा को देखते हुए कार्यदायी संस्था को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।