फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: व्यापारी की कार से रुपये गायब होने पर चौकी प्रभारी लाइनहाजिर, वजह जान लें

Thu, 12 Aug 2021 09:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस बदमाशों की कर रही है तलाश। बीयर शॉप के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने उड़ाए रकम।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के रुस्तमपुर में सीमेंट व्यापारी शिव प्रकाश मिश्रा की कार का शीशा तोड़कर चार लाख रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं, चौकी प्रभारी पैडलेगंज कमलेश यादव को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इलाके में बड़ी घटना होने और काम में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने उक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलघाट के रतनपुरा निवासी सीमेंट व्यापारी शिव प्रकाश मिश्रा ने मंगलवार देर रात कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम वह बेलघाट स्थित अपनी फर्म जेड इंटर प्राइजेज से कार से घर के लिए निकले थे।

रास्ते में कई दुकानदारों से चार लाख रुपये वसूल कर बैग में रख लिए। बैग में एक-एक लाख रुपये के दो चेक और लेजर बुक भी थी। रात में रुस्तमपुर पहुंचने पर बीयर शॉप के पास कार खड़ी कर दी। कुछ देर बाद लौटे तो दाहिनी तरफ का पीछे का शीशा टूटा था। सीट पर रखा बैग गायब था।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। एसएसपी डॉ. विपिन कुमार टाडा ने बताया कि लापरवाही के आरोप में पैडलेगंज चौकी प्रभारी कमलेश यादव को लाइन हाजिर किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरा फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें