फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: विरोध-प्रदर्शन के दौरान गाड़ी रोकी तो मेयर ने कहा- 'राजनीति मत कीजिए'

Wed, 14 Jul 2021 03:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बोले मेयर-अहमद नगर और चक्सा हुसैन की योजनाओं को दी जा चुकी है स्वीकृति
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में चक्सा हुसैन और अहमदनगर की समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी के सदस्यों ने मेयर सीताराम जायसवाल की गाड़ी रोक दी। सदस्य गाड़ी के सामने खड़े होकर नाराजगी जाहिर करने लगे। इस पर मेयर ने कहा कि राजनीति मत कीजिए, अहमद नगर और चक्सा हुसैन के कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है।

विज्ञापन


मंगलवार को हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी के सदस्य अहमदनगर और चक्सा हुसैन की समस्याओं को दूर करने संबंधी ज्ञापन देने के लिए नगर निगम पहुंचे थे। इस दौरान मेयर जायसवाल नगर निगम से बाहर निकल रहे थे। प्रदर्शनकारी मेयर की गाड़ी के सामने खड़े हो गए।

मेयर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दोनों इलाकों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। ऐसे में केवल राजनीति के लिए प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता समिति की ओर से दिया गया ज्ञापन लिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि अहमदनगर और चक्सा हुसैन की समस्याओं के संबंध में शासन, प्रशासन, नगर निगम सभी को ज्ञापन दिया गया है। बावजूद इसके समस्या दूर नहीं हो सकी हैं। नालियां बजबजा रही हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।

डाइट कोचिंग सेंटर, हाजी हाशिम रोड, घोड़ा गली, अकबरी जामा मस्जिद रोड की हालत दयनीय है। तत्काल रोड का निर्माण होना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में वाजिद अली, गौतम लाल श्रीवास्तव, सैयद अली, रज्जाक आसामी, जिगर खान, नेहाल अंसारी, सोहराब अली शेख, अनीस अहमद, योगेंद्र कुमार गौड़, रईस अहमद शेख, भोला अंसारी, शकील अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें