फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: सिद्धार्थनगर में जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले 52 कोरोना संक्रमित

Mon, 10 Aug 2020 04:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्यकर्मी समेत 52 कोरोना संक्रमित सोमवार मिले। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि होते ही सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 1205 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 776 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 419 का इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना संक्रमण से 14 की जान गई है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकाड़ों के मुताबिक जिला अस्पताल में एक, एसबीआई शाखा में दो, एसडीएम आवास एक, पुलिस लाइंस एक, भीमापार एक, साड़ी एक, उसका बाजार के महदेवा में पांच, मिठवल के रामनगर में एक, बांसी के मंगलबाजार 12, बंसतपुर दो, बढऩी के मुडिला पांच, बढऩी दो, वार्ड नंबर पांच एक, बर्डपुर के कपिलवस्तु कोतवाली एक, डुमरियागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य बेंवा तीन, बढऩी चाफा दो, इटवा के बंगवा में एक, खुनियांव के धोवा मुस्कमह एक, गौरा बाजार एक, लोटन के अजनी में एक, शोहरतगढ़ के ब्लॉक में एक, सुभाष नगर तीन, बगहवा दो, पडरहवा एक में एक सहित कुल 52 लोग संक्रमित पाए गए।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 52 संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें