फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती से किया प्रेम, निकाह के लिए बना रहा था दबाव, एफआईआर

Mon, 11 Oct 2021 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक युवक ने धर्म छिपाकर प्रेम किया। जब शादी की बात आई तो असली पहचान के साथ सामने आ गया और निकाह का दबाव बनाने लगा। धोखे का एहसास होने पर युवती ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। आरोपी हसन रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र की एक युवती करीब साल भर पहले कॉलेज आते-जाते वक्त एक युवक के संपर्क में आई। अपनी शराफत से युवक ने युवती का दिल जीत लिया। बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन इसके बाद जब युवती को युवक की हकीकत पता चली तो अवाक रह गई। दरअसल युवती जिसे गुड्डू समझ रही थी वह हकीकत में हसन रजा था।

युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक हसन रजा उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव बना रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिलुआताल पुलिस ने आरोपी हसन रजा के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन घर में घुसना, घुड़की-धमकी और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। रविवार को पुलिस ने इस आरोपी हसन रजा को झुंगिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें