फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: अब आर्थिक तंगी से नहीं दबेगी खेल की प्रतिभा, श्रम विभाग करेगा आर्थिक मदद

Mon, 23 Aug 2021 04:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर 10 हजार, राज्य स्तर पर 25 हजार, राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को एक लाख रुपये से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
खिलाड़ी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रमिक मां बाप के होनहार खिलाड़ी बच्चों की प्रतिभा अब आर्थिक तंगी से नहीं दबेगी। ऐसे अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के होनहार खिलाड़ियों को उप्र श्रम कल्याण परिषद की ओर से चेतन चौहान प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर 10 हजार, राज्य स्तर पर 25 हजार, राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को एक लाख रुपये से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

ये होंगे पात्र
  • श्रमिक उ.प्र. में स्थित दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 अथवा कारखाना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत पंजीकृत अधिष्ठान में कार्यरत हो।
  • श्रमिक का मासिक वेतन (मूल वेतन+महंगाई भत्ता) 15 हजार से अधिक न हो ।
  • श्रमिक ने अधिष्ठान/ कारखाने में कम से कम छह माह लगातार सेवा की हो तो तथा आवेदन करते समय भी सेवारत हो।
  • इस योजना का लाभ श्रमिक अथवा श्रमिक की दो बच्चों ही देय होगा।
विज्ञापन

आवेदन के लिए चाहिए यह दस्तावेज
  • योजना से सम्बंधित ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की सत्यापित छायाप्रति।
  • लाभार्थी के बैंक पासबुक की पठनीय स्वप्रमाणित छायाप्रति (बैंक के आईएफएस कोड के साथ)।
  • आश्रित के संबंद में पुष्टि में राशनकार्ड, परिवार रजिस्टर या अन्य सरकारी अभिलेख की पठनीय छायाप्रति।
  • लाभार्थी पिता एवं माता के आधार कार्ड की पठनीय सत्यापित छायाप्रति।
  • जिला, राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय में चयन होने पर मान्यता प्राप्त खेल संघ के पदाधिकारियों का प्रमाण-पत्र की सत्यापित छायाप्रति।
विज्ञापन

इसपर करें आवेदन
 www.skp.uplabouracts.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें