फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: जनरथ बस का किराया 10 फीसदी तक घटेगा, यात्रियों को मिलेगी राहत

Mon, 04 Dec 2023 03:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि लोड फैक्टर में संभावित गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने के कारण परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है। इससे वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
जनरथ बस। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज की एसी बसों का किराया कम हो जाने जा रहा है। ठंड के मद्देनजर रोडवेज ने एसी बसों के किराए में 10 फीसदी कमी करने का फैसला किया है। किराए की संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी। इससे रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि लोड फैक्टर में संभावित गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने के कारण परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है। इससे वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाया जा सकेगा।

वातानुकूलित थ्री बाइ टू सीटर बसों का प्रति किलोमीटर 1.47 रुपये, टू बाइ टू सीटर बसों का किराया 1.74 रुपये प्रति किलोमीटर, वातानुकुलित शयनयान बसों का 2.33 रुपये व वाल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। संशोधित दरों से किराए में 10 फीसदी की कमी आएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पति की बरसी पर कपड़े दान करने गई महिला की हादसे में मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन

गंतव्य किराया वर्तमान- कम होने के बाद
  • गोरखपुर से दिल्ली- 1875-1688
  • गोरखपुर से लखनऊ- 672-605
  • गोरखपुर से कानपुर- 900-810
  • गोरखपुर से वाराणसी- 517-466
  • गोरखपुर से प्रयागराज-608-548

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें