यहां यातायात पुलिस के न होने से वाहन चालक मनमानी करते रहे। वहीं, शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने भी लोग खूब निकले। दोपहर में शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। पैड़लेगंज से मोहद्दीपुर के बीच जाम में फंसे राकेश पांडेय परिवार के साथ घूमने निकले थे। वे बेहद अफसोस कर रहे थे कि इस मार्ग पर कहां से चल दिया।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: पेप्सिको समेत 18 बड़ी कंपनियों के साथ निवेश पर खुद सीएम योगी करेंगे मंथन
अगर मोह्दीपुर से सीधे विश्वविद्यालय वाली सड़क पर जाता तो शायद इतना समय खराब न होता। नौसढ़, ट्रांसपोर्टनगर, रूस्तमपुर, पैडलेगंज, बेतियाहाता, गोलघर, सिनेमा रोड, बैंक रोड, बक्शीपुर आदि मार्गों पर वाहन रेंगते हुए आगे की ओर बढ़ रहे थे। धर्मशाला ओवरब्रिज पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जगह-जगह लगे जाम खुलवाने के यातायात कर्मी जूझते रहे।