फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल के इन आईटीआई से हुए हैं पास, तो विदेश में नौकरी का मौका

Sun, 31 May 2020 05:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • इन 12 आईटीआई में चलने वाले कोर्स को शासन ने किया है अपग्रेड
  • एससीवीटी की जगह एनसीवीटी दे रही अंकपत्र, देश के साथ विदेशों में भी है इसकी डिमांड
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर मंडल के इन 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से अगर आपने प्रशिक्षण पूरा किया है। तो आपके पास देश के साथ विदेशों में भी नौकरी हासिल करने का अवसर है। इसके पीछे की वजह अभी तक यहां संचालित होने वाले राज्य स्तरीय स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) कोर्स को नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) कोर्स में बदल देना रहा है।

विज्ञापन


यही वजह है कि पिछले साल के मुकाबले इन संस्थानों में पढ़ने वाले 7000 प्रशिक्षुओें को 30 फीसदी ज्यादा रोजगार के अवसर मिले हैं। वर्ष-2019 में गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महारागंज में संचालित होने वाले आईटीआई को अपग्रेड करने की कवायद शासन स्तर से शुरू हुई थी। जिसके बाद से 12 सरकारी आईटीआई की सूची तैयार कर शासन को भेजा गया। मंजूरी मिलने के बाद इन संस्थानों में एनसीवीटी कोर्स का सर्टिफिकेट जारी हुआ।

विज्ञापन

क्या है फर्क

स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) की ओर से जारी होने वाले सर्टिफिकेट की मान्यता राज्य स्तर तक ही सिमट कर रही जाती है। मगर नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) के सर्टिफिकेट की मान्यता देश के साथ विदेशों तक है।

ये राजकीय संस्थान कराते हैं एनसीवीटी कोर्स
गोरखपुर- आईटीआई बांसगांव, खजनी, कैंपियरगंज, चरगांवा (कुछ कोर्स)
देवरिया - आईटीआई सलेमपुर, बेतालपुर, गौरीबाजार, देवरिया (कुछ कोर्स)
कुशीनगर- आईटीआई पडरौना, आईटीआई नौरंगिया
महाराजगंज- आईटीआई नौतनवां औैर निचलौल

जेडी आईटीआई के राजेश राम ने बताया कि शासन स्तर से पहल के बाद मंडल के 12 सरकारी आईटीआई को अपग्रेड किया गया है। अब इनमें चलने वाले कोर्स को उत्तीर्ण करने पर नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें