फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महराजगंज में दरोगा की हुई थी तस्करों से सांठगांठ, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

Fri, 13 Oct 2023 11:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि चरस के साथ एक दरोगा और उसके साथी को शाहपुर व महराजगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
शाहपुर थाने में गिरफ्तार दरोगा और उसका साथी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज में तैनाती के दौरान ही दरोगा रविंद्र कुमार शुक्ला की चरस तस्करों से सांठगांठ हो गई थी। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविंद्र लंबे समय से वह चरस की तस्करी में लिप्त है। पहले महराजगंज से करता था, अब गोरखपुर में तैनाती के बाद कर रहा था। महराजगंज में उसके राजदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को उसके साथी के साथ दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

बरामदगी का हवाला देकर करता था तस्करी

दरोगा रविंद्र कुमार शुक्ला ने वर्दी को ही तस्करी का हथियार बनाया था। चेकिंग के दौरान रोके जाने पर खुद को दरोगा बताकर बच जाता था। जब कभी तलाशी की नौबत आती थी तो बता देता था कि चरस बरामदगी की है। वर्दी की वजह से कोई गहराई से जांच नहीं करता था और उसका धंधा चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: आंबेडकर मोर्चा के आंदोलन में दिल्ली से आए तीन यू-ट्यूबर भी दबोचे गए, मीडिया मैनेज का बताते थे तरीका

बिहार और नेपाल बॉर्डर से होती है तस्करी, पकड़े गए थे थानेदार

बिहार में शराबबंदी के बाद सीमावर्ती इलाकों में शराब और नेपाल से चरस की तस्करी होती है। वर्ष 2019 में कुशीनगर में तत्कालीन कसया थानेदार की निजी कार से शराब बरामद की गई थी। जांच में सामने आया था कि वह निजी वाहन से पांच पुलिस वालों के साथ शराब की तस्करी करता था।

पुलिस ने उस पर कार्रवाई की थी। नेपाल से सटे महराजगंज जनपद के थाने व चौकी के कुछ पुलिस वालों पर भी ऐसा आरोप लगता रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही एसपी महराजगंज डॉ. कौस्तुभ ने एक चौकी के पांच सिपाहियों को इसी आरोप में निलंबित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: पीएफआई से जुड़े 75 लोग चिह्नित, गतिविधियों पर नजर
विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि चरस के साथ एक दरोगा और उसके साथी को शाहपुर व महराजगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें