फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: तंत्र मंत्र की बलि चढ़ा था मासूम गजेंद्र, मां बोली- अब मेरे बड़े बेटे को भी है जान का खतरा

Tue, 24 Aug 2021 03:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के मटिहानिया गांव में पांच साल के बच्चे गजेंद्र निषाद की निर्मम हत्या तंत्रमंत्र के चक्कर में की गई थी। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद सोमवार को तांत्रिक संतोष निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में संतोष ने हत्या की बात स्वीकारी है। कहा है कि तंत्र मंत्र में सिद्धि पाने के लिए उसने बच्चे की हत्या की थी। वह घर की छत पर जाकर 5 साल के बच्चे को खेत तक लाया और किसी को भनक तक नहीं लगी यह बात सबको खटक रही है। खुद पुलिस का भी कहना है इस पहलू की जांच अभी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त की रात में पांच वर्षीय गजेंद्र निषाद अपनी मां और भाई के पास सोया था। भोर में चार बजे नींद खुलने के बाद जब मां ने उसकी तलाश शुरू की तो वह नहीं मिला। इसके बाद ही 19 अगस्त की सुबह से घर वाले पुलिस की मदद से तलाश में जुटे थे कि घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर ही उसका शव बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
हत्या का आरोपी तांत्रिक संतोष निषाद व मृत मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
गन्ने के खेत में मिले हत्या कर फेंके गए शव की जांच के लिए कई टीमें लगाई गई है। गजेंद्र के हाथों को पीछे की ओर मोड़कर काले कपड़े से और पैर को कमर में पहनने वाले कर्धन से बांधा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
काले कपड़े का इस्तेमाल होने की वजह से उसी दिन तंत्र मंत्र का संदेह हो गया था और फिर पुलिस ने घर के पास ही रहने वाले तांत्रिक को हिरासत में ले लिया था। उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को कई राज उगल दिए थे। पुलिस के मुताबिक उसने बता दिया था कि तंत्र मंत्र में सिद्धि पाने के लिए उसने बच्चे की बलि चढ़ा दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

4 of 5
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
मां बोली, पुलिस सुरक्षा दे, मेरे बड़े बेटे को भी खतरा
इधर घटना के पर्दाफाश होने के बाद मां ने बातचीत में बताया कि इस तरह से मेरे बेटे की हत्या की गई है इससे बड़े बेटे को भी खतरा है। पुलिस सुरक्षा दे ताकि बच्चा सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
घर से कैसे गया बच्चा नहीं बता पाई पुलिस
दबाव के बीच पिपराइच पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर तांत्रिक को जेल भेज दिया है। यह बात तो समझ में आई कि उसने तंत्र-मंत्र के चक्कर में ऐसा किया है। लेकिन यह तंत्र मंत्र क्यों किया गया? इसमें किसका फायदा था? इसकी क्या वजह हो सकती है? इन सवालों का जवाब अभी पुलिस को देना है। ऐसे में बड़े बच्चे की सुरक्षा बड़ा सवाल है। बहरहाल, पुलिस जांच को जारी रखने की बात कह रही है। संभव है इन सवालों के जवाब कुछ समय बाद मिल जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें