फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर विकसित होगा औद्योगिक गलियारा, विकास की रफ्तार होगी तेज

Sat, 18 Jan 2020 05:39 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
express way - फोटो : file photo
विज्ञापन
करीब दो साल पहले गीडा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक गलियारे के लिए करीब 10 हजार एकड़ जमीन के अधिग्रहण की घोषणा की थी। इस लिंक एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद इसके दोनों और उद्योग स्थापित हो सकेंगे। गीडा का लैंड बैंक जीरो होने की वजह से कई उद्यमियों को फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन नहीं उपलब्ध हो पा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में वर्षों से ठप गोरखपुर में औद्योगिक विकास की रफ्तार फिर से तेज होने की संभावना बनने वाली है। जमीन की कमी की वजह से गोरखपुर में उद्योग लगाए जाने में आ रही अड़चन अब जल्द दूर होने वाली है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को जोड़ने वाले लिंक-वे के दोनों और औद्योगिक गलियारा बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को जोड़ने वाले फोरलेन के दोनों तरफ बनने वाले औद्योगिक गलियारे के लिए 222 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होना है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने सर्वे के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेज चुका है। इनमें से कुछ गांवों के अधिग्रहण की जिम्मेदारी गीडा को तो कुछ की जिम्मेदारी उत्तरप्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर में औद्योगिक विकास के लिए सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस से गोरखपुर को जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा बनाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत इस लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर के 222 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होना है। जिसमें गीडा 96 गांवों का और बाकी गांवों का यूपीडा अधिग्रहण कर रहा है।  

गोरखपुर जिले में इन गांवों का हो रहा है अधिग्रहण
- गोरखपुर सदर- हरैया, गुरौली खुर्द, गुरौली बुजुर्ग, छपिया, नौसड़, भिलौरा खुर्द, भिलौरा बुजुर्ग, पेवनपुर, एकला, अहिरौली पटखौली  

- सहजनवां तहसील - कालेसर, बासपार, बसुधा, पिपरौली, देईपार, अमरौटा, जैतपुर, रावतपार, झुंगिया, बड़गहन, माही, कुरमौल, नगवां, मुजैला, तेनुआ, कुस्मी, नेवास, रेटखास, साथीपार, खानीपुर, सरैया, चकदाउद, बरहउआ, कोलिया, एकडंगा, नरकटहां, अकुआपार, फतेचक, नंदापार, मंझरिया, मल्हीपुर, जुड़ियान, बनौड़ा, सहबाजगंज, रहीमाबाद, जिगिना, सहिजना, तेनुहारी, मदुंई, रानीपुर, जगदीशपुर, भड़सार, अड़िलापरा, खरैला, उसका, हरैया कानूनगो, बनगावां, पिपरौली खुर्द, भीटी रावत, डोमहर माफी, उज्जीखोर, महुआपार, जोन्हिया, सींहापार, हरिवंशपुर, भप्सा, पिपरा, गाहासाड़, बोक्टा, लुचुई, तिनहरा, बरवार खुर्द, बरवार बुजुर्ग, चकभोप, केशोपुर, टेकुआपाती, तीतनपार, बरउर,  

- गोला तहसील - गौखास, हरपुर तप्पा चानपार, बाथबुजुर्ग, कास्तकाशी नायक, मठदुर्वाशा, घडारी, कास्तसुवंश दुबे, चाड़ी, भिसमपट्टी, दोदापार, दिघरुआं, सकर देइया, परसा बुजुर्ग, दुबरीपुरा, बाथ खुर्द, पुरादयाल, बरपार माफी घौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें