फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयकर विभाग को शक, माफिया और राजनेताओं के काले धन से चंदू ने बनाई सराफा कारोबार में धमक

Wed, 18 Oct 2023 10:27 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।

सार

काले धन से बिना लिखा-पढ़ी के ही बुलियन के माध्यम से अवैध सोने की खरीदारी की जाती है। जबकि बुलियन में अवैध तरीके से खरीदा गया सोना सामान्य तरीके से थोड़ा महंगा होता है। लेकिन काले धन को खपाने के लिए बुलियन से ही ये सोना खरीदा जाता।
विज्ञापन
गोरखपुर में आयकर का छापा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनी ज्वेलर्स के मालिक सुमित कुमार उर्फ चंदू ने बिहार के साथ गोरखपुर और वाराणसी में भी अपनी धमक कायम कर रखी है। आयकर सूत्रों की मानें तो सराफा के इस थोक कारोबारी की फर्म में बिहार के बड़े माफिया और राजनेताओं का काला धन लगा है। आयकर विभाग इन तथ्यों की भी जांच कर रही है। टीम ने चार महीने से रेकी के बाद अहम सबूत लगने पर छापा मारा है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि बिहार के इन माफिया और राजनेताओं के काले धन को खपाकर हनी ज्वेलर्स रातों-रात बड़ी फर्म बन गई। बिहार के बाद गोरखपुर और वाराणसी में भी थोक का बड़ा कारोबार कर लिया।

फर्म में काले धन को खपाने के साथ ही चंदू ने बड़ी पूंजी तैयार कर ली और अपने कारोबार का दायरा बढ़ाता गया। अगर वह बैंक से लोन लेता तो ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ता लेकिन माफिया व नेताओं की रकम निवेश करने में उसे कम ब्याज देना पड़ा। आयकर टीम को शक है कि बिहार के कुछ सफेदपोश लोगों ने इस फर्म के जरिए काली कमाई खपाई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दरोगा की पिटाई से रोडवेज बस चालक का हाथ टूटा, विरोध में रोड जाम

काले धन को बुलियन में खपाते हैं अवैध कारोबारी

काले धन से बिना लिखा-पढ़ी के ही बुलियन के माध्यम से अवैध सोने की खरीदारी की जाती है। जबकि बुलियन में अवैध तरीके से खरीदा गया सोना सामान्य तरीके से थोड़ा महंगा होता है। लेकिन काले धन को खपाने के लिए बुलियन से ही ये सोना खरीदा जाता। इसी सोने को छोटे दुकानदारों को बिना पक्की पर्ची के कच्ची पर्ची पर खरीद बिक्री हनी ज्वेलर्स कर रहा था। हनी ज्वेलर्स पर भी आयकर टीम को शक है कि काले धन को इसी तरीके से खपा रही है।

इसे भी पढ़ें: मेहमान बनकर पहुंची आयकर की टीम...घर में प्रवेश करते ही मोबाइल लिए कब्जे में
विज्ञापन

तीन साल पहले खोली दुकान, अब बनवा रहा मकान

हनी ज्वेलर्स ने तीन साल पहले ही गोरखपुर में अपना व्यापार शुरू किया था। सबसे पहले हिंदी बाजार में 1,300 स्क्वायर फिट में हिंदी बाजार में थोक की दुकान खोली। यहां से व्यापार शुरू ही किया था कि गोरखनाथ इलाके में वृंदावन कॉलोनी में जमीन खरीदने के साथ भव्य मकान भी बनवाना शुरू कर दिया। चार मंजिला मकान को बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम ने मकान के सभी कागजों और जमीन के खरीद बिक्री के साथ अन्य दस्तावेजों को भी अपने साथ रखी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें