फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की खुली पोल: खनन माफिया से सिपाही बोला- किसी की हिम्मत नहीं जो तुम्हारी गाड़ी रोके...बस मेरा नाम बता देना

Tue, 17 Oct 2023 09:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती/कलवारी

सार

ऑडियो में थाने का सिपाही खनन माफिया से कहता है कि तुम बेफिक्र होकर अपनी गाड़ी भरो। बीट का दरोगा या कोई सिपाही गाड़ी रोके तो मेरा नाम बता देना। किसी की हिम्मत नहीं है जो तुम्हे टच कर दे। बड़े साहब से लेकर उच्चाधिकारी तक की जानकारी में सब है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी की कोख छलनी करने वाले बालू खनन माफियाओं से कलवारी थाने की पुलिस की साठगांठ का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। खनन माफिया का थाने के एक सिपाही से फोन पर बातचीत के वायरल वीडियो से खलबली मची हुई है। ऑडियो में बड़े साहब यानी थानेदार से लेकर उच्चाधिकारियों तक को खनन की जानकारी होने की बात कही गई है। ऑडियो में थाने का सिपाही खनन माफिया से कहता है कि तुम बेफिक्र होकर अपनी गाड़ी भरो। बीट का दरोगा या कोई सिपाही गाड़ी रोके तो मेरा नाम बता देना। किसी की हिम्मत नहीं है जो तुम्हे टच कर दे। बड़े साहब से लेकर उच्चाधिकारी तक की जानकारी में सब है, इसलिए तुम्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

प्रकरण संज्ञान में आते ही एसपी ने ऑडियो के आधार पर कलवारी थाने के तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कलवारी थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी जगत नारायण यादव, आरक्षी राजेश यादव एवं बृजेश भारद्वाज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ कलवारी आलोक प्रसाद को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है।   

असल में राम जानकी मार्ग से दक्षिण के सरयू नदी के तलहटी वाले गांवों से अवैध बालू खनन का मामला अक्सर सामने आ रहता है। उधर के ग्रामीण भी शिकायत करते हैं कि उनके खेतों और सीवान से अवैध खनन माफिया बालू का खनन कर रहे हैं। मना करने पर माफियाओं के गुर्गे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। अवैध खनन में पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत भी बताई जाती है लेकिन अमूमन या बात साबित नहीं हो पाती है। पर सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ,जिसने पुलिस की सांठगांठ की पोल खोलकर रख दिया। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने झाड़ा पल्ला 
कलवारी के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने वायरल ऑडियो से पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि यह ऑडियो उनके थाने पर आने से पहले का है। एसओ ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों की शिकायत मिलने पर लगभग डेढ़ माह पहले ही उनकी बीट अलग-अलग बदल दी गई थी। तब से अवैध खनन नहीं हो रहा है। ऑडियो के बारे में बताया कि अवैध बालू खनन रुकने के कारण ही अब इसको वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें