फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:आयुक्तों ने परखी नए आयकर भवन लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां, 22 को एफएम करेंगी

Tue, 20 Feb 2024 11:19 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में बने नए आयकर भवन का लोकार्पण बृहस्पतिवार को फाइनेंस मिनिस्टर ( एफएम) निर्मला सीतारमण करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद।
विज्ञापन
नए आयकर भवन के उद्घाटन के पहले आयुक्त मीनाक्षी सिंह और शिखा दरबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 22 फरवरी को गोरखपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में बने आयकर विभाग के नये भवन का लोकार्पण करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। लखनऊ के साथ गोरखपुर का प्रभार देख रहीं प्रिंसिपल आयुक्त मीनाक्षी सिंह और प्रयागराज की प्रमुख आयकर आयुक्त शिखा दरबारी ने पूरे कार्यक्रम का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने एक साथ नए भवन के सभी मंजिल पर जाकर वहां की व्यवस्था देखी। नए भवन को बेहद आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है। इसमें प्लास्टिक का प्रयोग न के बराबर हुआ है। दोनों ने भवन, कार्यक्रम स्थल, मंच और तैयारियों की समीक्षा की।

लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, बोर्ड की सदस्य प्रज्ञा सहाय सक्सेना और उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त देविंदर सिंह चौधरी की उपस्थिति भी रहेगी। कार्यक्रम दिन में 2.30 बजे आयोजित है। आयकर के नए भवन में कई नई सुविधाएं मिलेंगी। यहां प्रधान आयकर आयुक्त भी बैठेंगे।

सिविल लांइस स्थित आयकर के नए भवन में लोगों के लिए मनोरंजन कक्ष, आयकर सेवा केंद्र, कैंटीन आदि की सुविधा रहेगी। भवन में दो लिफ्ट लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिलने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयकर भूवन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तकै के आला अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें