पूर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज-चमुआ स्टेशनों के मध्य और महवल-मोतीपुर-पिपराहा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
शार्ट टर्मिनेशन
- गोरखपुर से 21 व 22 फरवरी को चलने वाली 05040/05498 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष ट्रेन हरिनगर में यात्रा समाप्त करेगी।
- गोरखपुर से 20 एवं 22 फरवरी को चलने वाली 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी हरिनगर में यात्रा समाप्त करेगी।
- नकहा जंगल से 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को चलने वाली 05450 नकहा जंगल-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी हरिनगर में यात्रा समाप्त करेगी।