फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए : गोरखपुर में 14 नवंबर को होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए : गोरखपुर में 14 नवंबर को होगा चुनाव
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन जल्द ही होगा। संगठन में सचिव को छोड़कर 130 पदों के लिए चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। चुनाव 14 नवंबर को होगा। पूर्व अध्यक्ष डॉ. एपी गुप्ता व डॉ. स्मिता जायसवाल को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। चुनाव में आईएमए के साथ ही वुमेन डॉक्टर विंग (डब्ल्यूडीडब्ल्यू) और मंदबुद्धि बाल संस्थान के पदाधिकारी भी चुने जाएंगे। एग्जीक्यूटिव कमेटी के भी 90 पदों पर चयन होंगे।
विज्ञापन

नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख आठ नवंबर तय की गई है। 10 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। संगठन में करीब 700 सामान्य सदस्य हैं। वाइस प्रेसिडेंट के दो, डब्ल्यूडीडब्ल्यू के आनरेरी सेक्रेटरी, ट्रेजरार, मीडिया प्रभारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, साइंटफिक सेक्रेटरी, कल्चर सेक्रेटरी और आडिटर के एक-एक पद पर चुनाव होगा। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद पर एक बड़े डॉक्टर का नाम चर्चा में आया है, जो चुनावी मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें