फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हिमाचल के राज्यपाल का गोरखपुर दौरा, इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला का किया लोकार्पण

Mon, 08 May 2023 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में बने हेलीपैड में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हेलीकॉप्टर उतरा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। वह नौ मई को खजनी में गामा पहलवान की मूर्ति का अनावरण करेंगे। वे 11 मई को हिमाचल के लिए रवाना होंगे
विज्ञापन
एमजी इंटर कॉलेज के प्रयोगशाला का लोकार्पण करते HP के राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार सुबह एमजी इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने नवनिर्मित रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमारे सामने तमाम चुनौतियां हैं, इन चुनौतियों से निपटने पर ही हमें सफलता मिलती है। चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि इसका डटकर मुकाबला करना चाहिए।
विज्ञापन

 

राज्यपाल सोमवार को एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित अभिनंदन समारोह एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला के लोकार्पण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मृतियां जब भी कुरेद दी जाए वह सामने आ जाती हैं। शिक्षक पिता के समान होता है, इसलिए छात्र को शिक्षक का सम्मान पिता की तरह करना चाहिए। शिक्षकों को भी अपने विद्यार्थी से पुत्र की तरह स्नेह करते हुए हुए शिक्षित करना चाहिए।


बता दें कि वह रविवार को गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में बने हेलीपैड में उनका हेलीकॉप्टर उतरा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। वह नौ मई को खजनी में गामा पहलवान की मूर्ति का अनावरण करेंगे। वे 11 मई को हिमाचल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें