फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान की बात: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है कच्चा पनीर, इन बीमारियों को दूर भगाने में मिलती है मदद

Wed, 07 Jul 2021 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मेदांता के पूर्व डॉक्टर गौरव पांडेय के मुताबिक, थकान की शिकायत होने पर रोज सुबह 100 ग्राम कच्चे पनीर का सेवन करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
कच्चा पनीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनीर भारतीयों के पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। भारत में पनीर से बने व्यंजन किसी भी शादी या पार्टी में मुख्य रूप से आपको देखने को मिलेंगे। वहीं चिकित्सकों के अनुसार पनीर सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। शाकाहारी लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है।
विज्ञापन


नाश्ते में कच्चा पनीर खा सकते हैं। यह कई मायने में सेहत के लिए फायदेमंद है और लंबे समय तक पेट में रहता है। इस वजह से जल्दी भूख भी नहीं लगती है। पनीर खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें डाइट्री फाइबर होता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। इससे बावसीर, कोलेस्ट्रोल, कब्ज और शुगर लेवल बढ़ने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

मेदांता के पूर्व डॉक्टर गौरव पांडेय ने बताया कि अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है और आपको कमजोरी के साथ-साथ थकान की शिकायत हो तो आपको रोज सुबह 100 ग्राम कच्चे पनीर का सेवन करना चाहिए। पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। रोज कच्चे पनीर का सेवन करने से हड्डियों के दर्द में राहत मिलती है। 
विज्ञापन


डॉक्टर पांडेय ने बताया कि पनीर का सेवन धमनियों में होने वाली रूकावट को भी रोकता है, जिससे दिल की कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही इससे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को रोज कच्चा पनीर खाना चाहिए। 

बताया कि पनीर विटामिन ए का अच्छा स्रोत है। इसकी वजह से इम्यूनिटी मजबूत होती है। मजबूत इम्यून सिस्टम हर तरह की बीमारी से बचाता है। खासकर कोरोना काल में लोगों को इम्यूनिटी का महत्व समझ में आया है। इसके अलावा पनीर से पाचन संबंधी समस्याएं, तनाव, और डिप्रेशन जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें