एप में मतदाता पंजीकरण, चुनाव, शिकायत, परिणाम, मतदाता सूची में नाम देखना, मतदात पर्ची, ई-वोटर कार्ड डाउनलोड, मतदान स्थल का पता लगाने जैसी कई सुविधाएं हैं। एप के माध्यम से मतदाता, प्रत्याशी, उनकी संपत्ति और आपराधिक इतिहास की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
गोरखपुर जिले के शहर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 4.63 लाख और चौरीचौरा में सबसे कम 3.54 लाख मतदाता हैं। चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची अब पूरी तरह से अपडेट हो चुकी है।
विज्ञापन
अनुपूरक सूची में करीब 36 हजार नए वोटर बढ़े हैं। एक नवंबर से पांच दिसंबर 2021 तक चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले के वोटरों की संख्या 35.55 लाख हो गई थी। यह अब बढ़कर करीब 35.91 लाख हो गई है। अब किसी भी वोटर का नाम मतदाता सूची में नहीं बढ़ पाएगा। जिला प्रशासन के मुताबिक अनुपूरक सूची तैयार करते समय सिर्फ छूटे हुए वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। किसी भी वोटर का नाम काटा नहीं गया है।
घर बैठे जांच सकते हैं मतदाता सूची में नाम
अनुपूरक सूची तैयार होने के बाद 11 फरवरी की रात जिले की मतदाता सूची को अपडेट कर दिया गया। मतदाता पुनरीक्षण अभियान समाप्त होने के बाद भी जिन लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया था वे और बाकी लोग भी घर बैठे अपने मोबाइल पर यह जांच सकते हैं कि वोटर लिस्ट में उनका नाम है या नहीं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष वोटर हेल्पलाइन एप तैयार किया है।
इसे गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में इंस्टाल किया जा सकता है। इस एप में मतदाता पंजीकरण, चुनाव, शिकायत, परिणाम, मतदाता सूची में नाम देखना, मतदात पर्ची, ई-वोटर कार्ड डाउनलोड, मतदान स्थल का पता लगाने जैसी कई सुविधाएं हैं। एप के माध्यम से मतदाता, प्रत्याशी, उनकी संपत्ति और आपराधिक इतिहास की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।