फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्री-पीएचडी परीक्षा का परिणाम घोषित, शनिवार रात में जारी हुआ रिजल्ट

Sun, 16 Jan 2022 02:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

फेल अभ्यर्थियों को अगली बार परीक्षा में शामिल होने का मिलेगा मौका, कुलपति के साथ अधिकारियों की हुई बैठक के बाद शनिवार रात में जारी हुआ रिजल्ट।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्री-पीएचडी वर्ष 2019-20 की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। जो अभ्यर्थी परीक्षा में फेल हुए हैं, उन्हें अगली बार परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


कुलपति की अध्यक्षता में अधिकारियों की शनिवार को हुई बैठक के बाद परीक्षा नियंत्रक ने रात में परिणाम जारी कर दिया। परिणाम बहुविकल्पीय और सब्जेक्टिव कॉपियों के मूल्यांकन और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया गया है। जिन विद्यार्थियों का रिजल्ट विद हेल्ड है, उनमें से कुछ विद्यार्थियों के इंटरनल असेसमेंट का नंबर विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं है। कुछ विद्यार्थियों ने कोआर्डिनेटर को सीधे मेल भेजी थी। उनके नाम , रोल नंबर रजिस्ट्रेशन नामांकन संख्या, फीस ना जमा होने में स्पष्टता नहीं थी।

38 विद्यार्थी हुए फेल

रिसर्च मैथोडोलॉजी की परीक्षा में 782 विद्यार्थी शामिल हुए, 746 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। ऐसे ही कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा में 785 विद्यार्थी सम्मलित हुए जिनमें 783 परीक्षा में सफल हुए हैं। जो विद्यार्थी रिसर्च मैथोडोलॉजी में अनुर्तीण हुए है वो रिसर्च मैथोडोलॉजी और जो कंप्यूटर एप्लीकेशन में अनुर्तीण हुए है वो कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा में शामिल होंगे।
 

विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा कर दें सभी कागजात

विवि प्रशासन ने कहा है कि सभी विद्यार्थी 8 जनवरी 2022 को आयोजित परीक्षा समिति के मानकों के आधार पर सभी कागजात परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करा दें। जिन विद्यार्थियों का परिणाम विद हेल्ड है उनसे तीन सप्ताह के अंदर सारे प्रपत्र और असाइनमेंट प्राप्त करके परिणाम घोषित किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों का परिणाम घोषित हुआ या जिनका परिणाम अभी लंबित है उनका जनवरी या फरवरी में सत्र 2021-22 के सेमेस्टर में रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाएगी।

निष्कासित विद्यार्थियों को पक्ष रखने का मौका

रिसर्च मैथोडोलॉजी की परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ने की वजह से निष्कासित किए गए 18 विद्यार्थियों का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। उन्हें 21 दिन में जांच समिति के समक्ष पक्ष रखने का मौका विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया है। अगर जांच समिति ने विद्यार्थियों का पक्ष सही पाया तो उनका निष्कासन वापस लेकर दोबारा परीक्षा आयोजित करने के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें