फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: चार साल बाद एथलेटिक्स मीट का होगा आयोजन, खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Tue, 21 Nov 2023 03:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

एथलेटिक्स मीट में छात्रों और छात्राओं के लिए एक समान 22-22 प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें दौड़ की 14-14 और कूद व थ्रो की चार-चार स्पर्धाएं होंगी। विजेता खिलाड़ी भुवनेश्वर में होने वाले अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो जाएंगे।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय में 30 नवंबर से दो दिसंबर तक होने वाले वार्षिक एथलेटिक्स मीट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए क्रीड़ा परिषद की टीम लगी हुई है। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग को मिलाकर 44 खेलों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


गोविवि के नवनिर्मित स्टेडियम को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। वहां कार्यदायी एजेंसी द्वारा रनिंग ट्रैक, थ्रो ट्रैक आदि बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि 25 नवंबर तक एथलेटिक्स मीट के लिए ट्रैक तैयार कर लिया जाएगा। हर वर्ष इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक कॉलेजों की टीमें प्रतिभाग करती रहीं हैं। लंबे समय बाद आयोजन होने पर इस बार कॉलेजों और खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए होंगे चयनित
एथलेटिक्स मीट में छात्रों और छात्राओं के लिए एक समान 22-22 प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें दौड़ की 14-14 और कूद व थ्रो की चार-चार स्पर्धाएं होंगी। विजेता खिलाड़ी भुवनेश्वर में होने वाले अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नगर निगम में सांठगांठ कर भूमाफिया ने सरकारी जमीन पर जमा लिया कब्जा, अब कारनामों पर होती है लीपापोती

कॉलेजों को जारी किया गूगल फॉर्म

गोविवि प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों को भी गूगल फॉर्म जारी किया है। कॉलेजों से कहा है कि वे फॉर्म भरकर 25 नवंबर तक क्रीड़ा परिषद में ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कर दें। बताते हैं कि अब तक करीब दो दर्जन से अधिक कॉलेजों ने फॉर्म सबमिट किया है।

गोविवि की टीम का चयन 24 को
इस एथलेटिक्स मीट के लिए विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स टीम (पुरुष एवं महिला) का चयन 24 नवंबर को सुबह नौ बजे से होगा। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी हाईस्कूल से अब तक के समस्त प्रमाणपत्र व अन्य कागजात के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 300 से अधिक शादियां, 23 नवंबर से सड़क पर होगा धूम-धड़ाका
विज्ञापन

नए स्टेडियम में तैयार किया जा रहा ट्रैक
गोविवि क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र ने बताया कि एथलेटिक्स मीट भव्य हो, इसके लिए पूरी टीम लगी हुई है। तीन दिनों तक चलने वाले आयोजन में दौड़, कूद व थ्रो के कुल 44 प्रतियोगिता होंगे। नए स्टेडियम में ट्रैक तैयार हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें