फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDU News: गोरखपुर-बस्ती मंडल के 400 युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण का मौका, कल होगा आयोजन

Tue, 21 Nov 2023 02:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जॉब फेयर में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के इच्छुक स्नातकों का साक्षात्कार होगा। लॉजिस्टिक्स सेक्टर में रोजगार केंद्रित प्रशिक्षण एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों के बारे में भी बताया जाएगा। दोनों सेक्टरों के लिए अब तक चार सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
 
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में 22 नवंबर को सुबह 9 बजे से जॉब एंड अप्रेंटिसशिप फेयर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं रोजगार केंद्रित प्रशिक्षण एवं अप्रेंटिसशिप का अवसर उपलब्ध कराना है। इसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल के चार सौ से अधिक पंजीकृत स्नातक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


जॉब फेयर में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के इच्छुक स्नातकों का साक्षात्कार होगा। लॉजिस्टिक्स सेक्टर में रोजगार केंद्रित प्रशिक्षण एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों के बारे में भी बताया जाएगा। दोनों सेक्टरों के लिए अब तक चार सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार मिश्र एवं विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को विभिन्न सेक्टरों में रोजगार एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज (क्रिस्प) के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें क्रिस्प के वरिष्ठ सलाहकार वीएलवी एसएस सुब्बाराव के साथ टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर काउंसिल तथा लॉजिस्टिक्स सेक्टर काउंसिल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 300 से अधिक शादियां, 23 नवंबर से सड़क पर होगा धूम-धड़ाका

विज्ञापन

युवाओं को इन क्षेत्रों में अवसर
रोजगार मेले में युवाओं के लिए ट्रैवल एडवाइजर, फूड एंड बेवरेज एसोसिएट, कस्टमर सर्विस तथा काउंटर सेल्स एक्जीक्यूटिव जैसी भूमिका में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मेले में बारबेक्यू नेशन, ईट फिट, रेडिसन होटल तथा एजीआर टैलेंट जैसी देश की अग्रणी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को इसकी ऑनलाइन सूचना दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम में सांठगांठ कर भूमाफिया ने सरकारी जमीन पर जमा लिया कब्जा, अब कारनामों पर होती है लीपापोती

रोजगार के द्वार खोलना उद्देश्य
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इसका उद्देश्य एनईपी के व्यापक उद्देश्यों के अंतर्गत स्नातक युवाओं के कौशल विकास के साथ उनके लिए परिसर में ही रोजगार के अवसरों के द्वार खोलना है। भविष्य में इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें