दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पास एक और मौका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को प्रवेश के लिए कट ऑफ जारी कर दिया है। प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक दीक्षा भवन में होगा।
अनारक्षित वर्ग : मुख्य सूची- 80 या इससे अधिक अंक पाने वाले समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)
अन्य पिछड़ा वर्ग : 70 या इससे अधिक अंक पाने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)
ईडब्लूएस: 60 या इससे अधिक अंक पाने वाले ईडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थी (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)
प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा 30 को
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालय की वर्ष 2020-21 मनोविज्ञान विषय की बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष तथा एमए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष छूटी हुई प्रायोगिक व मौखिक असाइनमेंट परीक्षा 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में होगी।