फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला नसबंदी में गोरखपुर सूबे में अव्वल, ऐसे मिली स्वास्थ्य विभाग को सफलता

Wed, 04 Aug 2021 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुरुष नसबंदी में 14वें स्थान पर है जिला। स्वास्थ्य विभाग के रणनीतिक प्रयासों और पार्टनर संस्थाओं के सहयोग से मिली सफलता।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 11 से 31 जुलाई तक चले विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान कुल 1508 महिलाओं को नसबंदी की सेवा देकर गोरखपुर जिले ने सूबे में पहला स्थान हासिल किया है। परिवार नियोजन के अन्य सात कार्यक्रमों में भी जिला टॉप टेन की सूची में शामिल है। एसीएमओ परिवार कल्याण डॉ. नंद कुमार ने बताया कि यह सफलता प्रतिदिन की रणनीति, अंग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टनर संस्था उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) की मदद से मिली है।
विज्ञापन


बताया कि यूपीटीएसयू से जुड़े जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ (डीएफपीएस) प्रतिदिन राज्य स्तर पर गोरखपुर की रैकिंग की रिपोर्ट देकर लक्ष्य अर्जित करने के लिए उत्साहित करते थे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) पंकज आनंद समेत पूरी टीम ब्लॉक से कोआर्डिनेट करती थी और ब्लॉक की टीम अंग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं के जरिये रैकिंग सुधारने के प्रयास में जुटी थी।

इसके सुखद परिणाम सामने आए हैं। बताया कि शहरी क्षेत्र में स्वयंसेवी संस्था पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई)-द चैलेंज इनीशिएटिव फॉर हेल्दी सिटीज ने भी काफी सहयोग किया। स्वास्थ्य संचार के स्तर पर स्वयंसेवी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड  रिसर्च (सीफार) ने लोगों को जागरूक किया। सफलता पर सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पखवाड़े की उपलब्धियां

विधा     सेवा दी गई  प्रदेश में रैकिंग
महिला नसबंदी 1508     प्रथम स्थान
पुरुष नसबंदी 12     14वां स्थान
पीपीआईयूसीडी 1550     दूसरा स्थान
आयूसीडी 3188     आठवां स्थान
अंतरा इंजेक्शन 3789      दूसरा स्थान
छाया 15997     नौवां स्थान
कंडोम 2,21,460   दूसरा  स्थान
ओरल पिल्स 21481     पांचवां स्थान
इमर्जेंसी पिल्स 10709        तीसरा स्थान

गत वर्ष के पखवाड़े की तुलना में बढ़े लाभार्थी
 
विधा     पिछले वर्ष दी गई सेवा इस वर्ष दी गई सेवा
महिला नसबंदी 334     1508
पुरुष नसबंदी 2     12
आयूसीडी  1372     3188
पीपीआईयूसीडी 1099     1550
अंतरा 1323     3789
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें