फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम: जोनल अधिकारी तैनात, बेहतर होगी शहर की सफाई व्यवस्था

Wed, 04 Aug 2021 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आकार बड़ा होने से बढ़ाया गया एक जोन, अब संख्या पांच हुई।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जोनल अधिकारी तैनात होने से शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शहर के सभी पांचों जोन के अधिकारियों को तैनात कर दिया है। जोन का आकार बड़ा होने के कारण नये जाने की स्थापना के साथ इनकी संख्या पांच कर दी गई है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त के निर्णय के अनुसार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी असीम रंजन को जोन संख्या एक का, कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय को जोन संख्या दो का, लेखा अधिकारी अमरेश बहादुर पाल को जोन संख्या 3 का, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला को जोन संख्या चार और कर अधीक्षक बृजेंद्र कुमार लाल को जोन संख्या पांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि गोरखपुर नगर निगम में कुछ जोनों का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है। सफाई आदि के मद्देनजर उन पर नियंत्रण बनाए रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा भी समय-समय पर यह बात उठाई जाती रही। सभी जोनों में अलग-अलग जोनल कार्यालय भी बनाए जा रहे हैं। जोनल कार्यालयों के बन जाने के बाद लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम में नहीं आना होगा। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर सफाई एवं निर्माण संबंधी सभी मामले वहीं पर निस्तारित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा बाल विहार के पास चला अतिक्रमण हटाने का अभियान

नगर निगम का अतिक्रमण हटाने का अभियान इंदिरा बाल विहार के पास चला। इंफोर्समेंट टीम के द्वारा यहां पर निगम के मकान में योगेश यादव नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध ढंग से कब्जा हटा लेने को कहा गया। चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही कब्जा नहीं छोड़ा जाता है तो जुर्माना लगेगा। इसके बाद टीम ने हरिओम नगर के पास सड़क किनारे नारियल बेचने वाले को हटाया।
 
एकला बांध पर कूड़ा गिराने का फिर हुआ विरोध
एकला बांध पर कूड़ा गिराने को लेकर मंगलवार को फिर लोगों ने विरोध किया। नगर निगम की गाड़ियों को कूड़ा गिराने से रोक दिया गया। इसकी वजह से कूड़ा गिराने वाली गाड़ियों की कतार लग गई। जानकारी मिलने के बाद इंफोर्समेंट टीम के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर कूड़ा गिराने देने के लिए राजी किया। इसके बाद कूड़ा गिराने वाले स्थान पर मेलाथियान का छिड़काव भी कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें