फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, छह प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2022 12:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी बड़ी संख्या में शनिवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय गए। ज्ञापन दिया, फिर जुलूस की शक्ल में गोरखनाथ मंदिर के बाहर पहुंचे। सब मंदिर परिसर में जाने और प्रदर्शन की जिद कर रहे थे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने रोक दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में बैठाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच के राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज तुरा बाजार की फर्जी मान्यता से नाराज विद्यार्थी शनिवार को सड़क पर उतर आए। गोरखनाथ मंदिर के बाहर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने समझा-बुझाकर विद्यार्थियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस ने विद्यार्थियों को जबरदस्ती हटाया। सबको उठाकर वाहनों में बैठाया गया, फिर हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस लाया गया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर पिपराइच थाना पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने देर शाम राज नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज को सील कर दिया है। पुलिस के जबरदस्ती करने को विद्यार्थियों ने गलत करार दिया है। देर रात छह नामजद सहित कई अज्ञात पर धारा 144 के उल्लघंन और उत्पात करने के आरोप में केस भी दर्ज कर लिया गया है। इनमें छह आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी बड़ी संख्या में शनिवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय गए। ज्ञापन दिया, फिर जुलूस की शक्ल में गोरखनाथ मंदिर के बाहर पहुंचे। सब मंदिर परिसर में जाने और प्रदर्शन की जिद कर रहे थे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। इसके बाद विद्यार्थी गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर ही सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

विद्यार्थियों का सवाल- आरोपी अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं

विद्यार्थियों का आरोप था कि कॉलेज संचालक ने गुमराह करके दाखिला दिया है। कॉलेज की मान्यता नहीं है, फिर भी मनमानी फीस वसूली गई। इस मामले में कॉलेज संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी तक नहीं हुई है। विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। अभी तक शुल्क वापस नहीं कराया गया है। इससे पहले जिला प्रशासन ने मदद का भरोसा दिलाया था, फिर भी कुछ नहीं हुआ। विद्यार्थी मुख्यमंत्री को बुलाने और उनसे मिलने की मांग पर अड़े थे। नतीजा रहा कि पुलिस ने जबरदस्ती विद्यार्थियों को हटाया।

गोरखनाथ थाने में छह नामजद सहित कई अज्ञात पर धारा 144 उल्लघंन, सड़क जाम करके उत्पात मचाने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। छह आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। छात्राओं को चेतावनी दी गई है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से कई आरोपित की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
डॉ. विपिन टाडा, एसएसपी 

मामले में जांच कराई गई थी। प्रथम दृष्टया कूटरचित दस्तावेज से मान्यता का मामला सामने आया है। कॉलेज की मान्यता में गड़बड़ी की गई है। लिहाजा, कॉलेज सील करा दिया गया है। इस मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विजय किरन आनंद, डीएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें