सीबीएसई ने सोमवार को हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया। हाई स्कूल में आरपीएम के अगस्त्य चौधरी को जिले में सर्वाधिक 97.6 परसेंट नंबर मिले, जबकि 12 वीं आरपीएम ग्रीन सिटी की साक्षी सिंह को सर्वाधिक 97.4 परसेंट नंबर मिले। रिजल्ट निकलने के बाद स्कूलों में सफल छात्रों को सम्मानित कर गुरुजनों ने मिठाई खिलाई। इसी तरह सभी स्कूलों में उत्साह का माहौल रहा।