फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम: 12 साल से लंबित मामला चंद घंटों में हुआ निस्तारित, नगर आयुक्त ने कराया काम

Wed, 13 Oct 2021 01:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मात्र एक दिन में मामले को निस्तारित करा दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने मकान में दर्ज महिला का नाम हटवाने के लिए 12 साल से नगर निगम के चक्कर लगा रहे जटेपुर दक्षिणी के अजय कुमार अग्रवाल का काम मंगलवार को चंद घंटों में हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मात्र एक दिन में मामले को निस्तारित करा दिया। बीते सालों में अजय से कुछ लोगों ने इस काम के लिए 50 हजार रुपयों की मांग भी की थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर निगम के कर विभाग में अजय कुमार अग्रवाल का मकान 2009 में एक महिला के नाम से दर्ज हो गया था। तब से अजय इस गलती को दुरुस्त कराने के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहे थे। काम कराने के लिए उनसे रुपयों की मांग तक की गई। मंगलवार को एक सुनवाई के दौरान यह मामला  नगर आयुक्त तक पहुंचा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए मामले का निस्तारण कराया और अजय अग्रवाल को प्रमाणपत्र भी सौंप दिया।

महिला ने टैक्स जमा कर रसीद के आधार पर ले लिया बिजली का कनेक्शन
जटेपुर दक्षिणी निवासी अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पिता आत्माराम एडवोकेट के निधन के बाद जटेपुर दक्षिणी के मकान नंबर 561 पर उनका नाम दर्ज हुआ था। वर्ष 2009 में रंभा देवी नाम की महिला का नाम मकान के एक हिस्से पर दर्ज हो गया। महिला ने नगर निगम में कर जमा करने के बाद रसीद के आधार पर बिजली का कनेक्शन भी ले लिया। अपने मकान में बिजली का कनेक्शन देख अजय कुमार अग्रवाल ने जानकारी शुरू की। पता चला कि नगर निगम के कर विभाग में रंभा के नाम से मकान नंबर 561 डी दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


सोचा नहीं था इतनी आसानी से हो जाएगा काम
अजय अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने तत्काल नगर निगम में आपत्ति दर्ज कराई और जमीन व मकान का पूरा साक्ष्य सौंपा लेकिन तत्कालीन कुछ नहीं हुआ। उनसे 50 हजार रुपये की मांग हुई। प्रमाणपत्र मिलने के बाद अजय अग्रवाल ने कहा कि सोचा न था कि इतनी जल्दी काम हो जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें