फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन: नौ दावेदारों ने दाखिल किया पर्चा, आज आखिरी मौका

Thu, 12 Jan 2023 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

राहुल वर्मा ने जनता समता पार्टी से पर्चा दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार करूणा कांत ने दूसरी बार दो सेट में नामांकन किया। उन्होंने मंगलवार को भी एक सेट में पर्चा दाखिल किया था। अब तक कुल 20 दावेदार नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चल रहे नामांकन के क्रम में बुधवार को नौ दावेदारों ने नामांकन किया। इनमें निर्दलीय के तौर पर सत्यमणी शुक्ला, किरन देवी, गोविंद उपाध्याय, श्रवण कुमार गुप्ता, रणजीत, डॉ अवधेश कुमार यादव, रामभजन, विनीत श्रीवास्तव ने नामांकन किया।
विज्ञापन

राहुल वर्मा ने जनता समता पार्टी से पर्चा दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार करूणा कांत ने दूसरी बार दो सेट में नामांकन किया। उन्होंने मंगलवार को भी एक सेट में पर्चा दाखिल किया था। अब तक कुल 20 दावेदार नामांकन कर चुके हैं।

बृहस्पतिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। 13 को नामांकन पत्रों की जांच, 16 को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा। दो फरवरी को मतगणना होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरओ/ कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने सभी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान एआरओ/ अपर आयुक्त अजय कांत सैनी, जगनारायण मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें