फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना जांच के लिए जल्द शुरू होगा 'फेलूदा' टेस्ट, जानिए क्या है ये चीज

Thu, 22 Oct 2020 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच जल्द ही फेलूदा किट से शुरू हो सकती है। जीन-एडिटिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित यह किट महज आधे घंटे के अंदर बेहद सटीक नतीजे देगी। विशेषज्ञ इस किट को आने वाले समय में एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट का बेहतर विकल्प मान रहे हैं। क्योंकि यह एंटीजन और आरटीपीसीआर किट से बेहद सस्ती है।

 
विज्ञापन

2 of 5
COVID-19 antibody - फोटो : ANI
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि इस किट को काउसिंल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) और टाटा ग्रुप की रिसर्च टीम ने बनाया है। यह किट आरटीपीसीआर और एंटीजन किट से बेहद सस्ती है। इसे ड्रग रेगुलेटर ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी भी दे दी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
अक्तूबर माह के अंत में या फिर नवंबर माह की शुरुआत में यह किट बीआरडी को मिल सकती है। इसके बाद से जांच और आसान हो जाएगी। बताया कि महज 25 से 30 मिनट के अंदर इसके सटीक परिणाम आएंगे। यह डे-केयर बेस्ड टेस्ट स्ट्रिप है। इससे आसानी से जांच हो जाएगी।

 

4 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
जीन-एडिटिंग टेक्नालॉजी पर आधारित है किट
डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि फेलुदा किट पूरी तरह से स्वदेशी है। यह जीन-एडिटिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह कोविड वायरस को पहचान कर उसके नतीजे सटीक बताएगी। आरपीटीपीसीआर टेस्ट की तरह नतीजे आएंगे। इसमें इस्तेमाल होने वाली डिवाइस सस्ती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
बीआरडी में दो तरह की जांच
डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि अब तक बीआरडी में दो तरह की जांच हो रही है। पहला एंटीजन किट दूसरा आरटीपीसीआर। एंटीजन किट से जांच में महज 20 से 30 मिनट में परिणाम आ रहे हैं। लेकिन आरटीपीसीआर में कम से कम तीन से चार घंटे लग रहे हैं। इसके अलावा निजी पैथालॉजी आरटीपीसीआर और ट्रूनेट मशीन से जांच कर रहे हैं। यहां भी कम से तीन से चार घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें