कैंट पुलिस चारों को पकड़कर थाने लाई। देर रात युवती को उसकी मां थाने आकर घर लेते गई। इसी के बाद एक बात तो साफ हो गई थी कि युवती की सौदेबाजी की गई है। बरेली से आए युवक ने दर्ज कराए केस में भी इस बात की पुष्टि कर दी थी, इस वजह से पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जयकरन ने बताया कि वह रुपये लेकर हरियाणा और राजस्थान में 40 से अधिक युवतियों की शादी करवा चुका है।
अब इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने यह भी बता दिया कि घर से युवती को बुलाने के लिए वह प्रियंका को भेजता था। प्रियंका भी अपना नाम बदलकर ही बताती है। असल में उसका नाम गीता है और वह गोरखनाथ के रसूलपुर की रहने वाली है। जांच और पूछताछ में मामला साफ होने के बाद अब पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में है।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी भरपूर मदद
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने जयकरन, प्रियंका समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में सौदेबाजी की बात सामने आई है। आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भिजवाया जाएगा। पुलिस इस प्रकरण में साक्ष्यों के साथ कार्रवाई करेगी, ताकि आरोपियों को सजा भी मिल सके।