फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

Sat, 25 Nov 2023 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

तेजप्रताप अपने घर के समीप चौराहे पर गया और एक युवक को अपना दिया हुआ रुपये मांगने लगा। उसी दौरान युवक से उसकी कहासुनी होने लगी तो युवक की मां ने रुपये वापस कर दिए। वहां पर मौजूद मृतक का भाई मिथुन व संदीप उसे लेकर घर चले गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के डुमरी गांव के पास शुक्रवार की सुबह तेज प्रताप (22) का शव मिला। उसके गले में रस्सी कसी थी और उसका दूसरा सिरा पेड़ से बंधा था, मगर शव जमीन पर पड़ा था। इस वजह से परिजन रस्सी की मदद से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी तेजप्रताप उर्फ विजय प्रताप पासवान ने बाइक की किस्त जमा करने लिए अपने भाई मिथुन से बृहस्पतिवार को रुपये लिए और जमा करने शहर चला गया। जब वह लौटा तो बृहस्पतिवार शाम करीब 6.30 बजे भाई मिथुन व बगल के गांव के एक रहने वाले एक व्यक्ति के साथ समीप के मिर्जापुर बाजार में शराब के ठेके पर शराब पीने गया।

शराब पीने के दौरान तेजप्रताप व मिथुन आपस में कहासुनी करने लगे। उसके बाद भाई मिथुन उसे छोड़कर अन्य साधन से घर चला गया। बगल के गांव के व्यक्ति के साथ तेजप्रताप घर के लिए निकल पड़े कि रास्ते में उसकी बाइक का तेल खत्म हो गया। तेजप्रताप ने गांव के एक युवक के पास फोन कर पेट्रोल मंगवाया। उसके बाद घर के लिए निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजप्रताप अपने घर के समीप चौराहे पर गया और एक युवक को अपना दिया हुआ रुपये मांगने लगा। उसी दौरान युवक से उसकी कहासुनी होने लगी तो युवक की मां ने रुपये वापस कर दिए। वहां पर मौजूद मृतक का भाई मिथुन व संदीप उसे लेकर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के पास ही फंदे से बंधा मिला। भाई मिथुन ने बताया भाई तेजप्रताप बांध के किनारे कब और कैसे चला गया, पता नहीं चला।

तेजप्रताप पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह अविवाहित था और बंगलूरू में कमाता था। माता-पिता जीवित हैं। पिता गांव पर रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक शराब व गाजा पीने का आदी था। कुछ दिन पहले ही घर आया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें