फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कोचिंग से लौट रही छात्रा को पीटा, जबरन बात करने का दबाव बना रहा था युवक

Tue, 31 Aug 2021 12:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि बात करने से इनकार करने पर युवक ने छात्रा को बेरहमी से पीटा है। छात्रा के घरवालों ने भटहट चौकी में तहरीर दी है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में सोमवार की सुबह कोचिंग से लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी जबरन बात करने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर पिटाई की है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। छात्रा के घरवालों ने भटहट चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी गुलरिहा क्षेत्र में अपने मामा के घर रहता है। छात्रा ने तहरीर में लिखा है कि आरोपी काफी दिनों से उसका पीछा करने के साथ ही बातचीत करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

सोमवार की सुबह सात बजे कोचिंग से वह घर लौट रही थी। पीछा कर रहे आरोपी ने गांव के बाहर बगीचे के पास रोक लिया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा के चेहरे व सिर में चोट लगी है। चौकी प्रभारी भटहट वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। तहरीर मिली है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें