किशोरी के पिता का आरोप है कि शादी से इनकार करने से क्षुब्ध बेटी ने खुदकुशी कर ली। बुधवार की रात गांव के बाहर स्थित घर के रोशनदान में साड़ी के फंदे में छात्रा का लटकता शव मिला। जानकारी होने पर परिवार वाले खिड़की तोड़कर छात्रा नीचे उतारा और उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।