फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: 1998 में वर्चस्व के लिए एक ही परिवार के चार लोगों की हुई थी हत्या, अमिताभ ठाकुर थे जिले के एसपी

Thu, 05 Oct 2023 03:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

पैना गांव में भी एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से पूरा इलाका थर्रा उठा था। बरहज क्षेत्र में इस प्रकार की कई और घटनाएं हो चुकी हैं। सभी घटनाओं के पीछे लोग लालच, राजस्व और पुलिस की लापरवाही को कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन
फतेहुपर के लेहड़ा टोले पर घटना स्थल पर जायजा लेने पहुंचे पूर्व आईपीएम अमिताभ ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर में छह लोगों की हत्या की घटना ने लोगों को 1998 में वर्चस्व के लिए हुई चार हत्याओं की याद दिला दी। घटना के समय अमिताभ ठाकुर जिले के एसपी हुआ करते थे। पैना गांव में भी एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से पूरा इलाका थर्रा उठा था। बरहज क्षेत्र में इस प्रकार की कई और घटनाएं हो चुकी हैं। सभी घटनाओं के पीछे लोग लालच, राजस्व और पुलिस की लापरवाही को कारण बता रहे हैं। आज भी इन घटनाओं की याद कर लोग सिहर उठते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भाइयों में फूट डाली फिर छलकपट से अपने नाम लिखा ली जमीन, प्रेम के लालच में 6 जिंदगियां खत्म
 

केस नंबर एक-
पैना गांव निवासी योगेंद्र सिंह और राधेश्याम तिवारी के परिवार के बीच मामूली विवाद था। 28 जुलाई 1998 को नागपंचमी के त्योहार के दिन खेत में भैंस चली जाने पर हुए विवाद में योगेंद्र सिंह के परिजन गोलबंद होकर राधेश्याम तिवारी के दरवाजे पर चढ़ गए।

इसके बाद कई राउंड फायरिंग की गई जिसमें राधेश्याम तिवारी और उनके पुत्रों ब्रह्मशंकर, धर्मेंद्र व उमेश की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज किया था। इस मामले में सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

इसे भी पढ़ें: कहां है ज्ञान प्रकाश दूबे, भाई की हत्या के बाद भी क्यों नहीं आया? रिश्तों में दरार और...
विज्ञापन

केस नंबर दो-
चकरा नोनार गांव में जमीन के विवाद में हंसनाथ यादव और लल्लन यादव के परिवार के बीच 20 वर्ष से अदावत चली आ रही थी। लल्लन यादव का 25 नवंबर 2021 को ब्रह्मभोज था। इसके लिए 23 नवंबर को भाई लालधारी और उनके पुत्र कोकिल, रमेश, बेचू जमीन की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी बीच हंसनाथ के परिवार से कहासुनी होने लगी।

इसे भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड: गांव में दहशत बरकरार, घरों में दुबके बच्चे-महिलाएं; तमाम मकान छोड़कर भागे

बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच गोली चलने से रमेश यादव, कोकिल, राजाराम, देवानंद, अंकित, विनोद, लालधारी और बेचू घायल हो गए थे। जिनमें सगे भाई रमेश और कोकिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। हत्याकांड में मामले में पुलिस ने महिला सहित 14 पर केस दर्ज किया था। यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें