फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फायरिंग कर भाग रहे चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए ये हथियार

Sat, 21 Aug 2021 07:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुलिस टीम ने की घेराबंदी तो फायर करने लगे थे बदमाश, शेरपुर चमराह अंडरपास के नीचे खड़े थे सभी बदमाश।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन के शेरपुर चमराह अंडरपास के नीचे शनिवार सुबह पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे चार बदमाशों को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों को एसटीएफ टीम ने घेर लिया था। ऐसे में वे पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। सभी पर हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जिले के एसटीएफ टीम प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त पर थी। एसटीएफ प्रभारी के अनुसार सूचना मिली कि फोरलेन के शेरपुर चमराह अंडरपास के नीचे चार संदिग्ध खड़े हैं। पुलिस टीम ने इस जगह को घेरा तो अपराधी पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

वे भागने लगे लेकिन पुलिस की घेराबंदी से बाहर नहीं निकल पाए। बदमाशों की पहचान अवनीश उर्फ लूटूर तिवारी, ग्राम सभा सिहोरवा, राघवेंद्र शुक्ला निवासी ग्राम सभा चकिया तथा मनोज निषाद व विमलेश राजभर निवासी शेरपुर चमराह के रूप में हुई।
विज्ञापन


अवनीश के पास से 200 टेबलेट अल्प्राजोलम तथा मनोज के पास से पिस्टल व कारतूस मिला है। राघवेंद्र शुक्ला व विमलेश राजभर के पास से तमंचा मिला। सभी पर हत्या के प्रयास व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें