फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की युवती से दोस्ती करने पर हुई थी छात्र की हत्या, प्रधान समेत चार पर दर्ज हुआ केस

Thu, 24 Dec 2020 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
विज्ञापन
मृत छात्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के मखनहा गांव के झगरहा टोला में इंटर के छात्र रामकरन निषाद (18) की मौत के मामले में प्रधान दीपक सिंह, सत्या, आलोक व चंद्रभूषण उर्फ झीनक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने और साजिश की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दर्ज केस के मुताबिक, रामकरन को पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। बताया जा रहा है कि रामकरन का गांव की एक युवती से दोस्ती थी। आरोपी इसको गलत ढंग से पेश करते थे, जबकि ऐसा कुछ नहीं था। इसी बीच युवती की शादी सत्या के साथ तय हो गई। इसकी जानकारी होने पर दीपक सिंह ने हत्या की साजिश रची और सत्या को भी भड़का दिया। सत्या से बताया कि रामकरन के रहते वह युवती के साथ खुशहाल जिंदगी नहीं जी सकता।

जानकारी के मुताबिक, बीते 21 दिसंबर की रात रामकरन कमरे में सोया था, उसी समय आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के दबाव में केस दर्ज नहीं किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले भी रामकरन को जान से मारने की धमकी दी थी। उस पर पहले भी एकबार हमला किया गया था। तब गांववालों ने उसे बचाया था। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, मामले में आरोपी प्रधान दीपक सिंह का कहना है कि मामला पूरी तरह से फर्जी है। राजनीतिक रंजिश में उन्हें फंसाया गया है। पुलिस जांच कर सच्चाई सामने लाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें