फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान का शव दरवाजे पर रखकर अंतिम संस्कार से परिजनों ने रोका, इस वजह से हुई मौत

Thu, 02 Jul 2020 12:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां मईल थाना क्षेत्र के गहिला गांव में गुरुवार की सुबह पूर्व प्रधान के शव को परिजनों ने घर के बाहर रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसकी खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस उनके दरवाजे पर पहुंच गई। और परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए समझाने लगे।       

विज्ञापन


ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, गहिला गांव के चन्द्रभान कुशवाहा 17 मई को पेड़ कटवा रहे थे। पेड़ को अपने जमीन में बताते हुए पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतानिधि सुभाष गुप्ता पेड़ काटने से मना करने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। एक पक्ष के कुछ लोगों ने लाठी डंडा से पूर्व प्रधान के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार की सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह पूर्व प्रधान का शव घर पहुंचा तो परिवार के लोगों ने शव को दरवाजे पर रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें