फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में फार्मासिस्ट की पत्नी समेत तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 229

Thu, 02 Jul 2020 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में फार्मासिस्ट की पत्नी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 229 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के पुरवा चौराहा निवासी फार्मासिस्ट की रिपोर्ट 20 दिन पूर्व पॉजिटिव आई थी। इनके संपर्क में रहने वाली इनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। भाटपार रानी के कोठीलवा गांव के एक संक्रमित के परिवार के युवा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

देवरिया खास निवासी 28 वर्षीय युवक ओमान से आया था। इसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के देवरिया खास मोहल्ले का कुछ इलाका सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया कि तीनों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनके संपर्क में रहने वालों का कोविड टेस्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें