घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां मईल थाना क्षेत्र के गहिला गांव में गुरुवार की सुबह पूर्व प्रधान के शव को परिजनों ने घर के बाहर रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसकी खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस उनके दरवाजे पर पहुंच गई। और परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए समझाने लगे।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, गहिला गांव के चन्द्रभान कुशवाहा 17 मई को पेड़ कटवा रहे थे। पेड़ को अपने जमीन में बताते हुए पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतानिधि
सुभाष गुप्ता पेड़ काटने से मना करने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। एक पक्ष के कुछ लोगों ने लाठी डंडा से पूर्व प्रधान के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार की सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गुरुवार की सुबह पूर्व प्रधान का शव घर पहुंचा तो परिवार के लोगों ने शव को दरवाजे पर रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।