बलिराम की पत्नी लीलावती ने बताया कि घर में कुछ बच्चे जमीन को बेचना चाहते थे, लेकिन पति इसका विरोध कर रहे थे। एक ब्रोकर काफी दिनों से पति पर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था। लीलावती ने जमीन के लालच में हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद पुलिस ब्रोकर से भी पूछताछ करने पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस बेटों से भी जमीन के बारे में जानकारी ले रही है।
इसे भी पढ़ें: अनमोल को मेडिकल कॉलेज से मिली छुट्टी, हमलावरों ने मरा समझकर था छोड़ा
सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन पहले ही बलिराम की मौत हो चुकी थी। यानी दो दिन तक शव को कहीं पर छिपाकर रखा गया था। क्योंकि, पत्नी लीलावती ने बताया कि जहां पर लाश मिली है, वहां पर हम लोग खोज में रविवार की रात में भी गए थे। तब वहां शव नहीं था। थाने पर गुमशुदगी की तहरीर देने के बाद यहां लाश रखी गई है। कान कटा है। आंख व मुंह पर घाव के निशान हैं।
इसे भी पढ़ें: इंस्पेक्टर बता आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी, वसूले 74 हजार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बुजुर्ग की खेत में लाश मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से आई तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।