फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: गाय के हमले से बुजुर्ग की मौत, कई लोगों को किया जख्मी

Wed, 20 Sep 2023 12:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोरखपुर में शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर तीन में मंगलवार की सुबह दूध लेकर घर जा रहे बुजुर्ग को गाय ने उठाकर पटक दिया। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन, बुजुर्ग को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय उनकी बस्ती में मौत हो गई। घटना के बाद सक्रिय हुई नगर निगम की टीम ने गाय को पकड़कर कान्हा उपवन भिजवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर तीन निवासी 75 वर्षीय रामफेक तिवारी प्रतिदिन की तरह मोहल्ले में स्थित डेयरी से दूध लेने गए थे। मंगलवार की सुबह छह बजे दूध लेने के बाद घर जा रहे थे कि रास्ते में गाय ने उन्हें उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर देखकर पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह गाय ने चार अन्य लोगों पर भी हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पार्षद प्रतिनिधि सुधीर यादव की सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने गाय और कई सांड़ को पकड़कर कान्हा उपवन केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में नमूने हुए फेल: किशमिश, लाल मिर्च और दूध सब में मिलावट का खेल... रहें होशियार
विज्ञापन


इसके पूर्व में भी हो चुकी हैं घटनाएं
  • 28 जुलाई 2023: शाहपुर इलाके के रामजानकीनगर में सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड शिक्षक हाजी जैदुल्लाह खान की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी। इसी दिन सुजीता नाम की महिला भी सांड के हमले से घायल हो गई थीं।
  • 04 नवंबर 2022: चौरीचौरा के अयोध्याचक गांव में सांड़ के हमले से मैकेनिक छेदी की मौत हो गई थी।
  • जुलाई 2023: सिकरीगंज इलाके में सांड़ के हमले से एक शख्स घायल हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें