फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस: कमिश्नर ने रोका एडीएम गोरखपुर और महराजगंज का वेतन, कहा- करें सुधार

Wed, 20 Sep 2023 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डैशबोर्ड के जरिए ही जिलावार रिपोर्ट बनाकर हर महीने रैैंकिंग जारी की जाती है। गोरखपुर और महराजगंज के प्रभारी अधिकारियों के पर्याप्त रुचि नहीं लेने के कारण प्रदेश की रैकिंग में गोरखपुर मंडल की रैकिंग सुधर नहीं रही है।
विज्ञापन
आईजीआरएस रैंकिंग - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआरएस में शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं करने पर गोरखपुर मंडल की रैकिंग खराब हो गई है। इस मामले में शासन से फटकार लगने पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सख्ती बरती है।
विज्ञापन


लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने नोडल अधिकारी गोरखपुर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता और अपर जिलाधिकारी वि/रा महराजगंज डॉ. पंकज वर्मा का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। कमिश्नर की कार्रवाई से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बीते दिनों सीएम डैशबोर्ड से जारी हुई रिपोर्ट में गोरखपुर मंडल के जिलों की रिपोर्ट रैंकिंग में बेहद खराब रही है। आमजन से जुड़ी बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा व सुरक्षा समेत विभिन्न योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए सीएम डैशबोर्ड बनाया गया है। डैशबोर्ड के जरिए ही जिलावार रिपोर्ट बनाकर हर महीने रैंकिंग जारी की जाती है।
विज्ञापन


गोरखपुर और महराजगंज के प्रभारी अधिकारियों के पर्याप्त रुचि नहीं लेने के कारण प्रदेश की रैकिंग में गोरखपुर मंडल की रैकिंग सुधर नहीं रही है। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कमिश्नर ने गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता और महराजगंज के अपर जिलाधिकारी वि/रा डॉ. पंकज वर्मा का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें