फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा: गोरखनाथ मंदिर और एयरपोर्ट पर अलग से तैनात होंगे डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ता

Tue, 29 Jun 2021 08:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 गोरखनाथ मंदिर व एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर एडीजी ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास व गोरखनाथ मंदिर सहित यहां के सिविल एयरपोर्ट की सुरक्षा पहले से और हाईटेक होगी। इन दोनों महत्वपूर्ण स्थानों पर अलग से बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड तैनात होगा। इसके लिए पुलिस की ओर सप्रैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।

विज्ञापन


इन दोनों जगहों पर डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधी दस्ता तैनात करने के लिए गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसे लेकर एडीजी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अफसरों से बातचीत कर तैयारियों का जायजा भी लिया है।

एडीजी अखिल कुमार के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर व सिविल एयरपोर्ट गोरखपुर पर आम लोगों की आवाजाही बढ़ी है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि यह दोनों स्थान आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल नहीं होंगे। इसे देखते हुए यहां की सुरक्षा व्यवस्था पहले से और चाक चौबंद करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


एडीजी के मुताबिक फिलहाल पुलिस के पास डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधी दस्ता की मात्र जिले में एक-एक टीम है। ऐसे में जिले में होने वाली क्राइम की वारदातों में उन्हें इस्तेमाल किया जाता। इसके साथ ही मंदिर व एयरपोर्ट की सुरक्षा में भी इन दोनों टीमों को तैनात किया जाता है। ऐसे में अब मंदिर व एयरपोर्ट के लिए अलग से डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधी दस्ता टीम तैनात हो, इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही इन दोनों टीमों को तैयार कर मंदिर व एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया जाएगा।

कई बार मिल चुकी है धमकी
बता दें कि पूर्व में सीएम योगी आदित्यनाथ सहित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकियां भी कई बार मिल चुकी हैं। योगी के सीएम बनने से पूर्व भी वे आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। शायद यही वजह है कि सांसद रहते हुए भी उन्हें सरकार की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, लेकिन अब सीएम बनने के बाद उनकी और गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर लगातार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जबकि आने वाले दिनों में इन दोनों स्थानों की सुरक्षा के लिए यहां विशेष सुरक्षा बल भी तैनात की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें