उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पीआरवी 112 के पुलिस कर्मियों ने कई ऐसे सराहनीय काम किए हैं, जिसकी प्रशंसा शासन तक हुई है। कहीं भटके को घर पहुंचाया तो कहीं घायल को समय से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। इसके लिए 15 पुलिस वालों को सम्मान भी मिल चुका है।
अकेले जनवरी में पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों ने 35 से ज्यादा ऐसे सराहनीय काम किए हैं। डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस वालों की सराहना की है। साथ ही इसी तरह बेहतर करते रहने की उम्मीद भी जताई है।
इनको मिला था सम्मान
मुख्य आरक्षी कामेश्वर चौधरी, उमाशंकर सिंह, गोवर्धन यादव, सुरेंद्र यादव, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार राय, भागवत यादव, सिपाही सूबेदार कुशवाहा, मनोज चौधरी, राजाराम, होमगार्ड रमेश चंद्र, वंशीधर यादव, विद्यासागर मिश्रा, जयप्रकाश निषाद, सुरेश यादव को बेहतर काम के लिए सम्मान मिल चुका है।