उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित देवरिया से विधायक जन्मेजय सिंह के असामयिक निधन से दुखी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जन्मेजय सिंह उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
जन्मेजय सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के सुख-दुख के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से देवरिया जनपद व प्रदेश की राजनीति के साथ ही हमारी व्यक्तिगत क्षति भी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार वज्राघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि जन्मेजय सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें। ओम शांति।