फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो बार छापा, दो बार नोटिस, इसके बाद भी धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पताल

Mon, 26 Aug 2024 01:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/लार। लार कस्बा में अवैध अस्पतालों की होड़ है। अवैध अस्पताल संचालक स्वास्थ्य विभाग को ठेंगा दिखा धड़ल्ले से उसका संचालन करा रहे हैं। इसको अवैध अस्पताल संचालको की मनमानी कहे या स्वास्थ विभाग की मेहरबानी कहे। इस बात की चर्चा चौक-चौराहों पर खूब हो रही ही।
विज्ञापन

लार नगर के गांधी मोड़ पर स्थित एक अस्पताल में बीते आठ अगस्त को सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीवी सिंह ने अस्पताल में छापे मारे। इस दौरान दो ऑपरेशन वाले मरीज मिले, लेकिन ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर नहीं मिला और अस्पताल में भारी अनियमितताएं मिलीं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर दिया। इसी अस्पताल में कूईचवर गांव की एक महिला का गलत इलाज करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने पांच घंटों तक हंगामा किया। इस मामले को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया और सीएचसी अधीक्षक को मौके पर भेजा। अवैध अस्पताल पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ बीवी सिंह ने अवैध अस्पताल संचालक को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर कागज मांगा। इसके बाद भी बिना मनमानी तरीके से अस्पताल का संचालन हो रहा है।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीवी सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जो अस्पताल में अनियमितताएं मिली थीं उसका रिपोर्ट बना जिले पर भेज दिया गया है।

रोड पर बह रहा अस्पताल का गंदा पानी, बदबू से लोग परेशान
लार नगर के गांधी मोड़ पर स्थित अस्पताल के शौचालय का गंदा पानी भाटपाररानी-चनुकी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। उस रास्ते से रोज करीब पचासों हजार लोगों का रोज आवागमन होता है। लोगों को इस गंदे पानी से ही होकर जाना पड़ता है। मुख्य चौराहा होने के नाते वहां लोगों की भीड़ भी इकट्ठा होती है। लेकिन गंदे पानी के बदबू से लोग परेशान होकर जिम्मेदारों को कोस रहे हैं। लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें