फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर नाले में फेंका, फिर लूट ली बाइक

Mon, 06 Sep 2021 04:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

अधमरा समझ कर बाइक सवार युवक को बदमाशों ने पानी में फेंका, दावत कर घर लौटते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दोस्त के घर से जन्मदिन की पार्टी का दावत कर लौटते समय कार सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर उसे नाला में फेंक दिया। उसके बाद उसकी बाइक लेकर लेकर फरार हो गए। युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकला और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। हादसा रामजानकी मार्ग पिपरा बांध पुल के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के बिसौली माफी गांव निवासी समी उल्लाह अंसारी अपने दोस्त जयवंत सिंह निवासी पिपरा दवन के लड़के की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने रविवार की शाम घर से निकला था। वहां भोजन करने के बाद तकरीबन 10 बजे वह अकेले बाइक से अपने घर के लिए जा रहा था। अभी वह रामजानकी मार्ग पर पिपरा बांध पुल के समीप पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर कार बीच सड़क पर खड़ा कर दिया।

युवक की बाइक को रोककर उसकी चाबी छिनने लगे, नहीं देने पर कार में सवार आधा दर्जन बदमाशों नें उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक को अधमरा हालात में पुल से नीचे जमुआर नाले की पानी में फेंक दिया और युवक की बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


युवक किसी तरह पानी से अपनी जान बचाकर निकला और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस रात से ही घटना की जांच में जुटी है। लेकिन पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें