फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक चौहरा हत्याकांड: हत्या का आरोपी अभिषेक अदालत में पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Mon, 06 Sep 2021 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के विजय नगर चौहरे हत्याकांड में पुलिस की जांच पूरी हो गई है। पुलिस जांच पर कई सवाल उठ रहे हैं। अभिषेक ने जिस दोस्त के लिए अपने परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया, उसे साजिश की भनक तक नहीं लगी। कहीं वह अपने दोस्त को बचाना तो नहीं चाह रहा है।
विज्ञापन
रोहतक हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में मां-बाप, बहन और नानी की हत्या करने के आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू मलिक को पांच दिन के रिमांड के बाद सोमवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया। इस सनसनीखेज हत्याकांड में अन्य कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


रोहतक के विजय नगर चौहरे हत्याकांड में पुलिस की जांच पूरी हो गई है। पुलिस जांच पर कई सवाल उठ रहे हैं। अभिषेक ने जिस दोस्त के लिए अपने परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया, उसे साजिश की भनक तक नहीं लगी। कहीं वह अपने दोस्त को बचाना तो नहीं चाह रहा है।


रविवार को मीडिया की ओर पूछे गए एक सवाल के जवाब में डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा ने बताया कि अभी तक हत्यारोपी के दोस्त कार्तिक के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिले हैं। उसके खिलाफ जांच चल रही है। अभी उसे क्लीनचिट नहीं दी गई है। सुबूत मिले तो उसे भी जरूर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि अभिषेक और उसके दोस्त के बीच समलैंगिक संबंध हैं। संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आरोपी अपना लिंग परिवर्तन कराना चाहता था। इसके लिए उसने पिता से पैसे मांगे थे। इस पर पिता ने अभिषेक को जमकर डांटा था। साथ ही उसे रुपये भी देने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन


पिता से रुपये नहीं मिलने के कारण अभिषेक 20 दिनों से परेशान चल रहा था। उसने दिल्ली से अपने दोस्त को रोहतक बुलाया। इस दौरान दोनों शहर एक होटल में दो दिन तक ठहरे रहे। इसके बाद अभिषेक ने रुपये न मिलने से नाराज होकर वारदात को अंजाम दे दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए अभिषेक ने घर में रखे अपने पिता के 32 बोर के अवैध रिवाल्वर का उपयोग किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें